फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्दा व्यवसायी को गोली मारकर आठ लाख लूटे

Mon, 25 Jan 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में तगादा करने पहुंचे जर्दा व्यवसायी को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शहर की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर अंतर्गत महुली निवासी विनोद कुमार केसरवानी (50) पुत्र जगदीश प्रसाद  जाफरानी जर्दा का थोक व्यवसाय करते हैं। सोमवार की सुबह विनोद कुमार केसरवानी कार से अपने भतीजे नितिन केसरवानी के साथ सुल्तानपुर तगादा करने आए थे। विनोद शहर के कई व्यापारियों के यहां से तगादा कर शाहगंज पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित रमेश केसरवानी की दुकान पर पहुंचे थे। विनोद केसरवानी के हाथ में तगादे का करीब साढ़े आठ लाख रुपये से भरा बैग था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक रमेश केसरवानी की दुकान के सामने पहुंचे और दुकान में बैठे विनोद कुमार केसरवानी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विनोद कुुमार केसरवानी के पेट, पैर और पसली के नीचे गोली लगी। फायरिंग से आसपास भगदड़ मच गई।

 विनोद को गोली मारने के बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और असलहा लहराते हुए बाइक पर बैठकर राहुल चौराहे के तरफ भाग निकले। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को उनका भतीजा नितिन केसरवानी अन्य लोगों की मदद से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जर्दा व्यवसायी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शहर की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित व्यवसायी के भतीजे नितिन केसरवानी ने बताया कि लूटे गए बैग में साढ़े आठ लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें