फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म

Mon, 25 Jan 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आठ साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवारीजनों के खोजबीन करने पर मासूम दो घंटे बाद खेत में बेहोश मिली।
विज्ञापन


ये शर्मनाक घटना बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र की है। रात में ही बच्ची को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां बालिका का इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत में विशेष सुधार न होने के चलते उसे मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बलरामपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका रविवार शाम छह बजे के आसपास घर के सामने बच्चों के साथ खेल रही थी।

इसी बीच गांव निवासी शब्बू (25) उर्फ इरफान बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने बुला ले गया। गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे रेप किया। फिर भाग निकला।
विज्ञापन


काफी देर तक बालिका के गायब रहने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो खेत में बालिका बेहोश मिली। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल बहराइच में देर रात बालिका का इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि बालिका के काफी छोटी होने के चलते इंटरनल इक्जामिन करने में दिक्कत हो रही है।

उसका पेट काफी फूल गया है, जिससे लग रहा है कि इंटरनल बॉडी पार्ट रेप्चर हुआ है। स्थिति नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बालिका के पिता ने बताया कि बच्ची के होश में आने पर महाराजगंज थाने की पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने आरोपी शब्बू को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शब्बू बलरामपुर के ललिया थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ ललिया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें