फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस अफसर संग ठगी

Sat, 18 Mar 2017 10:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात के दोमुहां अभियाकलां के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के खाते से चार हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां निवासी सेवानिवृत पुलिस अधिकारी सूर्यमणि तिवारी की तबीयत 15 मार्च को खराब हुई थी। उसी दिन वे जिला अस्पताल दवा कराने गए थे। वहां से वापस घर आए। रात में उनके मोबाइल पर भारतीय स्टेट बैंक खाते से 4,000 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वे अवाक रह गए।

उन्होंने एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर जानकारी देकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया। उन्होंने कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस साइबर ठगी का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें