चांदा के कोथरा बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
लंभुआ के मिश्रौली गांव निवासी रामबली सोनी की कोथरा बाजार में सराफा दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर चार हजार की नगदी, एक किलो चांदी के गहने व 15 ग्राम सोने के गहने पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर खुला देखा तो रामबली को सूचित किया।
शुक्रवार रात ही चोरों ने घूरीपुर निवासी गयाप्रसाद पाल की किराना दुकान, कोथरा निवासी लालचंद्र की पान की गुमटी व गोली तिवारी के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया।