कुड़वार थाना क्षेत्र के अतागंज मजरे हसनपुर निवासी एहतशाम बेग (26) पुत्र नसीब बेग ड्राइवर था। करीब डेढ़ माह पूर्व एहतशाम बेग सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए घर से अपने भाई यासीर बेग के पास गया था।
शनिवार को सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में एहतशाम बेग की मौत हो गई। एहतशाम बेग की मौत की सूचना सऊदी से उसके भाई यासीर बेग ने अतागंज फोन करके परिवारीजनों को दी।
एहतशाम बेग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि तीन माह पहले ही एहतशाम की शादी हुई थी। चार भाइयों में एहतशाम बेग तीसरे नंबर का था।