फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस

Sat, 02 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर संदिग्ध दशा में महेवाघाट गांव की विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालवाले फंस गए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चित्रकूट जनपद के मऊ गांव निवासी दुर्जन सिंह निषाद की बेटी आशा देवी (24) की शादी सालभर पहले महेवाघाट के अवधेश कुमार से की गई थी। शुक्रवार की शाम ससुराल में संदिग्धदशा में जलने से उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर लगते ही रोते-बिलखते मायकेवाले महेवाघाट पहुंचे। शव देखते ही पिता समेत मायके के अन्य लोग ससुरालवालों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाने लगे।

दुर्जन सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य उससे एक लाख रुपये की मांग करते रहे हैं। गरीबी के कारण वह दहेज की यह मांग पूरी नहीं कर पाया। इससे ससुराल के लोग विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। यही नहीं शुक्रवार को जलाकर उसकी जान भी ले ली गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अवधेश कुमार, ससुर गोरेलाल और सास कमला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके घटना की असलियत खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें