फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षिका के घर पांच लाख की चोरी

Tue, 27 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरवा मुंशीगंज स्थित एचएएल के पास मकान बनाकर रहने वाली एक शिक्षिका के घर सोमवार को दिनदहाड़े घुसे चोरों ने करीब साढ़े चार लाख के आभूषण और 40 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी शिक्षिका को तब हुई जब वह चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण प्राप्त कर घर वापस आई। शिक्षिका के पति ने तत्काल इसकी लिखित सूचना थाने पर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने एसपी से मिलकर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मुंशीगंज थाने के गांव नरसिंहभानपुर के मूल निवासी घनश्याम तिवारी की पत्नी सुमन परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। सोमवार को सुमन अपने पति के साथ चुनाव की मतदान ड्यूटी का प्रशिक्षण प्राप्त करने भेटुआ गई थीं। उनके मकान में रहने वाले किराएदार सुरेश मौर्य भी अपने बच्चे का इलाज कराने परिवार सहित सुल्तानपुर चले गए। इस बीच घर खाली देखकर घुसे चोरों ने इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिक्षिका को घटना की जानकारी तब हुई जब वह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद घर पहुंची।

घर का सामान बिखरा देख शिक्षिका व उसके पति के होश उड़ गए। दोनों ने अपने सामान की तलाश शुरू की तो पता चला कि घर में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित रखे गए उनके करीब तीन लाख के गहने और 25 हजार रुपये नदारद हैं। सुल्तानपुर से लौटने पर किराएदार ने अपना कमरा देखा तो उसके करीब डेढ़ लाख के गहने और 15 हजार रुपए नदारद मिले। शिक्षिका के पति ने तत्काल इसकी लिखित सूचना मुंशीगंज एसओ प्रहलाद सिंह को दी। सूचना के बाद दो पुलिस कर्मी और एक उपनिरीक्षक ने घटना स्थल की जांच भी की।
विज्ञापन


बावजूद इसके 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मंगलवार को मामला एसपी हीरालाल के पास पहुंचा तो उन्होंने एसओ को कड़ी फटकार लगाते हुए केस दर्ज कर घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें