फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर शिक्षिका के गहने लूटे

Mon, 26 Dec 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी। नकाबपोश तीन बदमाशों ने सोमवार की सुबह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गांव के बीचों-बीच स्थित प्राथमिक स्कूल में घुसे बदमाशों ने शिक्षिका, उसके मासूम बच्चे और एक शिक्षक पर तमंचा सटाकर शिक्षिका की सोने की चेन, कान की बाली और दो मोबाइल (एक शिक्षक का) लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बिना नंबर की बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद बच्चे सहम गए। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसपी ने मामले की जांच सर्विलांस/स्वाट टीम को सौंपी है। 

संग्रामपुर थाने के सोनारीकलां गांव में सोनारी अमटाही नाम से परिषदीय प्राथमिक विद्यालय है। रोज की तरह सोमवार सुबह नौ बजे स्कूल में प्रार्थना होने के बाद सहायक अध्यापक दिनेश यादव व रीना सिंह कक्ष में पहुंचकर बच्चों की हाजिरी के लिए उपस्थिति पंजिका निकाल रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे बिना नंबर की एक बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश सीधे कमरे में घुस गए और शिक्षक दिनेश यादव, रीना सिंह व उसके तीन वर्षीय पुत्र पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


जब तक वे कुछ समझते बदमाशों ने रीना सिंह के गले से 25 ग्राम की सोने की चेन और कान की बाली, मोबाइल फोन और शिक्षक का मोबाइल फोन छीन लिया। थोड़ी देर बाद शिक्षक दिनेश यादव ने स्कूल से बाहर निकल कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी। एक ग्रामीण के मोबाइल से रीना ने अपने परिवारीजनों को वाकये से अवगत कराया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस और बीएसए को दी।

टीकरमाफी चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी  किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसपी संतोष कुमार सिंह को दी। एसपी के हस्तक्षेप के बाद सीओ जीडी मिश्र, एएसपी टीएन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी सुनील यादव मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एएसपी ने शिक्षकों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी सुनील यादव को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें