फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर सपा विधायक पर मुकदमा

Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सपा, जनता दल यू, कांग्रेस, भाजपा के दो सौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ उड़ाका दल ने मुकदमा दर्ज कराया है। विभिन्न जगहों पर जुलूस, प्रदर्शन व बैठक करने के मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को लंभुआ के सपा विधायक संतोष पांडेय के क्षेत्र आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने लंभुआ व चांदा कस्बे में जुुुलूस निकाला था। जोश में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की थी। जुलूस निकालने पर सपा के करीब 30-40 कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में लंभुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की तहरीर पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लंभुआ सतपाल यादव समेत 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चांदा एसओ रामजीत यादव ने बताया कि शुक्रवार के जुलूस के फोटो की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार को आयोजित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लाइव उड़ान कार्यक्रम में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शनिवार को विभिन्न मामलों को लेकर जुलूस निकालने पर कांग्रेस नेेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज हुआ है। तिकोनिया पार्क में शनिवार को बिना अनुमति के बैठक करने पर जनता दल यू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, आदित्य सिंह समेत कई पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें