फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर बदलने पर जाम किया हाईवे, तोड़फोड़, लाठीचार्ज

Thu, 20 Apr 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तीन छात्र घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरी स्थित एलेना महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र निरस्त होने से आक्रोशित परीक्षार्थी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर पड़े। परीक्षार्थियों  ने संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के सामने लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने रोडवेज बस और ट्रक पर पथराव कर उसका शीशा तोड़ डाला। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया। तब जाकर हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ। लाठी चार्ज में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में लिया है। करीब तीन घंटे तक चले जाम से राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। 


18 अप्रैल को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने सेमरी स्थित एलेना महाविद्यालय का सेंटर बदलकर संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कर दिया था। बृहस्पतिवार को इस सेंटर पर एलेना महाविद्यालय एवं रामबरन पीजी कॉलेज विभारपुर के छात्रों की परीक्षा होनी थी। सेंटर निरस्त किए जाने से परीक्षार्थियों में पहले से ही रोष था। परीक्षार्थियों ने सुबह सात बजे स्थानीय संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के समक्ष लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम मोतीलाल सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित छात्रों ने पथराव कर परिवहन निगम की बस एवं ट्रक के शीशे तोड़ दिए। काफी समझाने के बाद भी जब छात्र जाम हटाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ दिया। इस दौरान युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, नीरज मिश्र समेत तीन लोगो को चोटेें आईं। अभिषेक सिंह राणा को स्थानीय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में लिया है। करीब तीन घंटे के जाम से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें