मोतिगरपुर के शुकुल दुलैचा निवासी लवकेश गुप्ता के घर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार की सुबह जब घर वाले सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कमरों में रखा सारा सामान बिखरा था। नगदी व जेवरात नदारद थे। ग्रामीणों ने जानकारी मोतिगरपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।