ढेमा बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा निवासी राम चेत सोनी की ढेमा बाजार में सराफा की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस बाबत एसओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।