शहर के रोडवेज के समीप स्थित एक होटल से मंगाई गई रसमलाई में एसडीएम सदर के घर पर कीड़ा पाया गया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल पहुंचकर अन्य रसमलाई को सील कर जांच के लिए भेजा है।
एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने मंगलवार की शाम को रोडवेज के समीप स्थित एक होटल से रसमलाई खाने के लिए मंगाया था। एसडीएम ने जैसे ही रसमलाई को खाने के लिए प्लेट में निकाला उसमें उन्हें कीड़ा मिला। एसडीएम ने इसकी सूचना खाद सुरक्षा अधिकारी दिनेश शुक्ला को दी।
सूचना पाते ही खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दिनेश शुक्ला ने टीम के साथ होटल में छापा मार दिया। छापे के दौरान उन्होंने रसमलाई का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। इस बाबत दिनेश शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।