फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवनिया गांव में लगी आग

Fri, 22 Apr 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गांव में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवनिया गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सवनिया गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के मकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने फतेह बहादुर सिंह, वासुदेव सिंह, अशोक सिंह, अंबिका और बबलू सिंह के मकान को भी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें