फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता जिंदा जली 

Fri, 22 Apr 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तंबौर के अमितिया पुरवा में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में एक महिला जिंदा जल गई। जबकि एक युवक बुरी तरह झुलस गया। आग लगने की घटनाओं में 20 घर जलकर राख हो गए। लगभग 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से लपटों पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


अमितिया पुरवा गांव निवासी प्रताप कुमार के यहां शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। लोगों ने काबू पाने की कोशिश की लेकिन हवा के कारण आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच प्रताप की पत्नी संगीता (25) सामान निकालने के चक्कर में घर में फंस गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते गांव के उत्तम कुमार, ओम प्रकाश, रंगीलाल, रामबली, सरजू, अवधराम, रामगोपाल समेत 20 लोगों के घर जलकर राख हो गए। आग में संगीता के अलावा संतोष भी झुलस गया। बताते हैं कि संगीता को गंभीर हालत में परिवार के लोग लखीमपुर लेकर जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि झुलसे युवक की हालात पूरी तरह सामान्य है। घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना दिए जाने के बाद भी दमकल टीम गांव नहीं पहुंची थी, इससे लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मौत की सूचना मिली है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें