फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शनिवार रात खेत गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पता चलने पर परिवारीजन उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खराब देख जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसओ मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें