फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Mon, 07 Nov 2016 10:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
डॉक्टरों की लापरवाही उजागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता और उसके नवजात शिशु की चिकित्सक की लापरवाही से मौत हो गई। परिवारीजन बार-बार चिकित्सक का फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। नार्मल डिलीवरी के बावजूद महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत से नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


 कोतवाली देहात क्षेत्र के भटपुरा करौमी मजरे भदैंया निवासी सीताराम की पत्नी श्रीमती (28) गर्भवती थी। रविवार की देर रात श्रीमती को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया था। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे श्रीमती को आशा बहू विमिलेश एंबुलेंस से लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती करा दिया। श्रीमती की जांच चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह ने की। शाम करीब पांच बजे श्रीमती को नार्मल डिलीवरी से शिशु पैदा हुआ।

डिलीवरी के बाद श्रीमती को अधिक रक्तस्राव होने लगा। नर्सों और परिवारीजनों ने डॉ. आनंद सिंह को कई बार कॉल किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। करीब साढ़े छह बजे श्रीमती और नवजात बच्चे की उपचार न मिलने से मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। परिवारीजनों के हंगामा काटने के बाद डॉ. आनंद पहुंचे और श्रीमती की नब्ज टटोलने की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पाते ही नगर कोतवाल आजाद सिंह केशरी भी जिला महिला अस्पताल पहुंचे और परिवारीजनों को समझाया। कोतवाल ने कहा कि जो भी तहरीर देंगे उस पर केस दर्ज किया जाएगा। नगर कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें