फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

Mon, 07 Nov 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झंडूता विकास खंड के तहत डाहड पंचायत में आग लगने से दो मकान जलकर स्वाह हो गए है। हादसे के समय कोई भी घर पर मौजूद नहीं था। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। मगर सड़क न होने के कारण अग्निशमन के दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग इतनी उग्र थी कि दोनों घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

हादसा सोमवार दोपहर के करीब 12.40 बजे पेश आया। प्रारंभिक जांच में हादसा बिजली के शॉट सर्किट से बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डाहड पंचायत के गांव देहलवीं निवासी रण सिंह पुत्र मौजी राम,  राकेश और रमेश पुत्र इंद्र सिंह के दो मंजिला रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


दोनों मकानों से धुआं निकलते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इस बारे में घर मालिकों को भी सूचित किया। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को भी दी।

मगर सड़क न होने के कारण दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। मगर आग इतनी उग्र थी कि उसमें सबकुछ जल का स्वाह हो गया। इस अग्निकांड से तीनों परिवारों को बेघर कर दिया है। आ में जली संपत्ति की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

रण सिंह घर में खेतीबाड़ी का काम करते हैं। जबकि दूसरे मकान मालिक राकेश और रमेश दोनों सगे भाई बद्दी और नालागढ़ में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। आगजनी के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

आग में घर सहित कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जल गया है। नायब तहसीलदार झंडूता रामेश्वर गौतम बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें