फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जीआईसी से हटाया कब्जा

Tue, 18 Jul 2017 10:05 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अमर उजाला का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह माह से जीआईजी परिसर व क्लास रूम पर कब्जा जमाए पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को परिसर खाली कर दिया। पुलिस ने परिसर में खड़े पुलिस व सीज किए गए वाहनों को हटा दिया। अमर उजाला ने 13 जुलाई के अंक में पुलिस ने जीआईसी को बना दिया वाहन स्टैंड शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अमर उजाला की खबर का एसपी ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल परिसर व क्लास रूम से वाहनों को हटाने का आदेश दिया था।      
विज्ञापन


 
रोडवेज बस स्टेशन के पास राजकीय इंटरमीडिएट कॉॅलेज स्थित है। पिछले छह माह से पुलिस विभाग बिना किसी से इजाजत लिए राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सीज किए जा रहे वाहनों को खड़ा करवा रहा था। कोतवाली नगर पुलिस और यातायात पुलिस ने 70 ई-रिक्शा को सीजकर छात्रों के क्लास रूम के पास ही खड़ा कर दिया है। रिकवरी वाहन के साथ ही चार अन्य पुलिस कर्मियों के वाहन भी कॉलेज में क्लास रूम व प्रधानाचार्य कार्यालय के पास खड़े किए गए थे। वाहनों के धुएं से छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने वाहनों को कॉलेज से हटाकर अन्यत्र खड़ा कराने के लिए आरआई तेजराम अरुण व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय को एक जुलाई को पत्र लिखा था, लेकिन किसी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अमर उजाला ने 13 जुलाई के अंक में ये खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी अमित वर्मा ने तत्काल परिसर से वाहनों को हटाने के साथ ही पुलिस कर्मियों से क्लास रूम को खाली करने का आदेश दिया था। एसपी के सख्त रुख को देखते हुए मंगलवार को कॉलेज के परिसर से वाहनों को हटाने के साथ ही क्लास रूम को खाली कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें