फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के बगल से एक लाख की चोरी

Sat, 20 Jun 2015 10:34 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली से मात्र 30 मीटर की दूरी पर हाईवे पर स्थित तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह व्यवसायियों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच की। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायियों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
   लंभुआ कोतवाली से मात्र 30 मीटर की दूरी पर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर निवासी शशिशंकर जायसवाल का पैथालॉजी सेंटर है जबकि दुबौली निवासी शिव प्रसाद दुबे मेडिकल स्टोर की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चोर दोनों दुकानों का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने कोतवाली से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर साढ़े छह हजार रुपये कीमत की शराब उठा ले गए।
 शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर लंभुआ कस्बे के व्यवसायियों में रोष फैल गया। व्यवसायियों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायियों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें