फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 08 Sep 2016 10:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
दो छात्राएं लखनऊ रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। कूरेभार थाने से चंद कदम की दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह तीन छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 
कूरेभार थाना क्षेत्र के कौड़ियावां निवासी तरुण कुमार सिंह की पुत्री हिमांशी (16), फूलपुर बीकापुर की रहने वाली दिव्या (14) पुत्री जितेंद्र व रिया (13) पुत्री राकेश क्षेत्र के चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीनों छात्राएं इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर पैदल ही विद्यालय जा रही थीं। तीनों छात्राएं कूरेभार थाने से चंद कदम दूर पहुंची थी तभी गिट्टी लदा ट्रक तीनों छात्राओं को रौंदते हुए भाग निकला।

दुर्घटना में हिमांशी, दिव्या और रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दिव्या की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे छात्राओं के परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। हिमांशी के शव को लेकर परिवारीजन कूरेभार पहुंचे और हाईवे पर रखकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि आए दिन कूरेभार कस्बे के पास दुर्घटनाएं होती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होना है और रास्ते में पड़ी मौरंग भी। लोगों की मांग थी कि डीएम खुद मौके पर पहुंचे और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आदेश दें। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे जाम होने की सूचना के बाद एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एएसपी विनय कुमार सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।  एडीएम व एएसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे तक हाईवे बाधित होने से आवागमन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें