फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित चूरन खाने से मासूम  की मौत, पांच बीमार

Fri, 24 Mar 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की सीमा पर स्थित गांव में पांच बच्चों समेत छह लोग दूषित चूरन खाने से बीमार पड़ गए। आनन-फानन में सभी को सूरापुर कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया, जहां से महिला समेत दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर की सीमा से सटे जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के भैसोली गांव के चंद्रहास वर्मा की पुत्री खुशी (5), संजय वर्मा का पुत्रगण अंशू (6), अनुभव (ढाई), पुत्री रिया (4), अरविंद वर्मा की पत्नी लक्ष्मी (40), हरीश की पुत्री रिशा (7) ने शुक्रवार की शाम गांव में ही स्थित एक दुकान से चूरन खरीदकर खा लिया। चूरन खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गई।

यह देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजन आनन-फानन में बीमार बच्चों समेत सभी को लेकर सूरापुर पहुंचे। यहां एक निजी चिकित्सा केंद्र में सभी को भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने लक्ष्मी व अनुभव की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने अनुभव को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला का इलाज शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें