फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में अधेड़ का कत्ल

Thu, 24 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से अवैध संबंध में एक अधेड़ की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में शामिल दूसरे युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे बरसावां निवासी ओम प्रकाश उर्फ भुल्लू (45) पुत्र राम लखन कोरी का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था। बीते 22 मार्च की शाम ओम प्रकाश घर से होली का सामान लाने के लिए साइकिल से लंगड़ी बाजार गया था। देर शाम तक जब ओम प्रकाश घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन सुबह गांव के बाहर ओम प्रकाश का लहूलुहान शव पाया गया।

ओम प्रकाश की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी विद्यावती की तहरीर पर कर्मा देवी निवासिनी गोपालपुर और रंगे लाल पुत्र रामशतन निवासी सफलेपुर थाना बल्दीराय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को बुधवार की शाम बघौना पुल के पास हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें