फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के ब्लॉक प्रमुख बेटे की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Fri, 08 Sep 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष के ब्लॉक प्रमुख बेटे की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिला मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र देकर प्रमुख पर विश्वास मत खोने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने डीएम से विश्वास मत पर चर्चा कराने की मांग की है। फिलहाल डीएम ने शपथ पत्र का परीक्षण कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन



सूबे में सत्ता बदलते ही निर्वाचित पदाधिकारियों की कुर्सी हथियाने का खेल जिले में शुरू हो गया है। सबसे पहले मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने की शुरुआत हो गई है। 50 सदस्यीय मोतिगरपुर क्षेत्र पंचायत के 28 सदस्यों ने सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव के ब्लॉक प्रमुख बेटे श्रवण यादव पर बीडीसी का विश्वास मत खोने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उमेश प्रताप सिंह उर्फ बॉबी व अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए।   सदस्यों ने 28 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षरित शपथ पत्र डीएम को देते हुए ब्लॉक प्रमुख के विश्वास मत पर चर्चा कराने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख पर सदस्यों ने कई आरोप लगाए। आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षरित शपथ पत्र मिलने पर डीएम ने परीक्षण कराने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट हरेंद्र वीर सिंह ने बताया कि 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित हुए थे। उन्होंने 28 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षरित शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र का परीक्षण कराने के बाद एक्ट के प्रावधानाें के तहत कार्यवाही होगी। इस मौके पर माता प्रसाद शुक्ल, संजय सिंह समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें