सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
सरैया गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव नहर में पाया गया। युवक की हत्या के बाद सिर को पत्थर से कूंचा गया था। पुलिस का मानना है कि युवक की पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक युवक का सिर पत्थर से कूंचा गया।
वह पैंट-शर्ट पहने था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है। एसओ जगदीश यादव ने बताया कि आसपास के जिलों में सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।