फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया मुन्ना भाई

Thu, 12 May 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जेल भेजने का अादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करके दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर कंप्यूटर की परीक्षा दे रहा एक मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरापी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर उसे बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


सीजेएम विजय कुमार आजाद ने आरोपी को 26 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है। 
कोतवाली नगर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी रोड स्थित कर्मराजी इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस एंड आईटी में बीते 10 मई को एनआईईएलआईएल ट्रिपल सी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।

आरोप है कि फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाने के ग्राम देवरा दाउदपुर निवासी कुलदीप सिंह ने द्वितीय व चौथे पाली में फर्जीवाड़ा करते हुए सतीश पाल व बृजभान यादव के नाम से परीक्षा दी थी। शक होने पर मामले की जांच कराई गई, तब फर्जीवाड़े का पता चला और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने कंप्यूटर संस्थान के आशुतोष जायसवाल की तहरीर पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को सीजेएम विजय कुमार आजाद की कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी को 26 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें