फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार को कालाबाजारी करते पकड़ा

Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर के कोटेदार को बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ लिया। ग्रामीण व्यापारी समेत वाहन को थाने लाए और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


स्थानीय विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर में जमुना प्रसाद कोटेदार हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने कोटेदार को उस समय धर दबोचा जब पड़ोसी गांव झाऊनेई का गल्ला व्यापारी रामराज अपनी पिकअप से राशन खरीद कर ले जाने वाला था।

ग्राम प्रधान शिव राम शुक्ल और अरुण प्रकाश शुक्ल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व्यापारी समेत पिकअप को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया से भी की। सूचना पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक जीतलाल को थाने भेजकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें