फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में दो बच्चों समेत पांच घायल

Fri, 11 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरी फिरोजपुर और बराहिमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक सियार ने दो बच्चों समेत पांच लोगों को काट लिया। पीड़ितों को लेकर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से उन्हें प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन


अखंडनगर थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी बदामा (35) शुक्रवार की सुबह अपने छह वर्षीय बेटे पिंटू के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी एक सियार ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। बराहिमपुर गांव से सटे अहरी फिरोजपुर गांव में भी इसी सियार ने शिक्षक अजय कुमार सिंह (30) व रामचेत (40) व बजरंगी पर हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला। पीड़ित लोगों को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन एंटी रेबीज नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

 पीड़ितों की मानें तो प्राइवेट चिकित्सक की क्लीनिक पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। सीएचसी अखंडनगर पर एंटी रेबीज इंजेक्शन यदि खत्म हो गया है तो वहां के सीएचसी प्रभारी को मांगना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें