फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Sat, 29 Apr 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुंशीगंज थाने के दरपीपुर गांव के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से पीपरपुर थाने के असरवन गांव में कोहराम मचा है।      
विज्ञापन



पीपरपुर थाने के असरवन गांव निवासी रामकुमार (35) पत्नी अनीता (32) के साथ शुक्रवार को बाइक से गौरीगंज थाने के किसी गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात निमंत्रण से घर वापस जाते समय टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुंशीगंज थाने के दरपीपुर गांव के पास रामकुमार की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे डीएम योगेश कुमार ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि अनीता की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान अनीता की भी मौत हो गई। दपंती की मौत से असरवन गांव में कोहराम मचा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें