फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 28 Sep 2016 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोची गांव में मंगलवार की रात हुई तेज बारिश से एक कच्चा मकान गिर पड़ा हालांकि मकान गिरने से चंद मिनट पहले ही परिवार वाले सकुशल बाहर निकल गए थे। मकान गिरने से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव निवासी सरजू प्रसाद मिश्र मंगलवार की रात सपरिवार घर में सो रहे थे। तेज बारिश होने की वजह से परिवारीजन नींद से जाग गए। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सरजू प्रसाद परिवार वालों के साथ घर से बाहर निकल गए।

जैसे ही परिवारीजन बाहर निकले, तेज आवाज के साथ पूरा मकान ढह गया। इसकी वजह से मकान में रखा सारा सामान जमींदोज हो गया। पीड़ित के मुताबिक मकान गिरने से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें