दीवानी कचहरी में सर्च अभियान के तहत सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाइक और अन्य जगहों की गहनता से जांच की।
- फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस ने कचहरी परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाल। प्रशासनिक भवन में बने चेंबर, खड़ी बाइक और बंदियों के लॉकअप को खंगाला गया। मुकदमे की पैरवी करने आए फरियादियों के झोले भी चेक किए गए। अचानक पुलिस की मौजूदगी ने अधिवक्ताओं को हैैरान कर दिया। करीब एक घंटे के चेकिंग अभियान में सब कुछ सामान्य मिला।
सीओ सिटी अजय सिंह, उप निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह मयफोर्स के साथ दीवानी कचहरी पहुंचे। दाखिल होते ही फोर्स परिसर के चप्पे-चप्पे में पहुंच गई। परिसर में मौजूद सभी दो पहिया वाहनों की डिकी खोलकर चेक किया गया। परिसर में मौजूद संदिग्ध सामानों की तलाशी ली गई। यहां तक झाड़ वाले इलाकों को बम निरोधी दस्ते ने कवर किया। परिसार की सुरक्षा परखने के बाद पुलिसकर्मी कोर्ट भवन और चेंबर में पहुंचे। मेटल और बम निरोधी टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। आलमारी के कोने से लेकर मुकदमों की फाइल तक चेकिंग के दायरे में आ गई।
पेशी के दौरान कचहरी में बने लॉकअप भी चेक किया गया। पुलिस ने आने जाने वालों पर भी निगरानी बैठा दी। पुलिस की मौजूदगी से कई अधिवक्ता असहज दिखे। उन्हें बताया कि गया कि सामान्य चेकिंग है, इस लिए पुलिस सर्तक थी। लेकिन कई लोगों को पुलिस का यह तर्क गले के नीचे नहीं हो रहा था। दीवान के बाद जांच टीम कलेक्ट्रेट में भी पहुंची और तलाशी ली। सीओ अजय सिंह ने बताया कि रुटिंग चेकिंग थी। कई जगहों की तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। कई लोगों से पूछताछ भी की गई।