फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैहनाकलां में फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 05 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय/ वलीपुर (सुल्तानपुर)। हैहनाकलां गांव रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गैस एजेंसी के निर्माणाधीन गोदाम के पास पहुंचकर एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग से निर्माण कार्य में लगे मजदूर भाग खड़े हुए, जबकि एक बच्ची गिरने से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांति भंग के अंदेशे में चालान किया है।
विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के हैहनाकलां गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र की पत्नी निशा मिश्रा के नाम से इंडियन गैस की एजेंसी मिली है। निशा ने एजेंसी खोलने के लिए इंद्रबख्श से पांच बिस्वा जमीन बैनामा लिया था। मौजूदा समय में खरीदी गई जमीन पर गोदाम बनाया जा रहा है। आरोप है कि इसे लेकर निशा का इंद्रबख्श सिंह से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह निर्माणाधीन गोदाम पर कुछ लोग पहुंचे और असलहों से दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से गोदाम के निर्माण में लगे मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए।

सूचना पाते ही एसओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गए। पुलिस ने एक पक्ष से अरुण मिश्र, जयप्रकाश मिश्र व घनश्याम मिश्र को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे पक्ष से इंद्रबख्श, संत बख्श और विजय को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अरुण मिश्र और दूसरे पक्ष के संत बख्श का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया है। शेष अन्य लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें