फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 21 Jan 2016 10:55 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव करीब आते ही जिले में हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार की देर शाम महायतपुर गांव में महिला बीडीसी को इसी रंजिश में गोली मार दी गई थी। घायल महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस ने बीडीसी समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के महायतपुर गांव निवासी जयचंद्र सोनकर की पत्नी राजकुमारी  (50) बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं थीं जबकि धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी ऊदल कोरी पुत्र हीरालाल कोरी भी बीडीसी चुने गए थे। राजकुमारी और ऊदल कोरी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दूबेपुर ब्लॉक से प्रमुख पद के प्रत्याशी के रूप में सपा के समर्थन के लिए पार्टी में आवेदन किया था। 

ऊदल कोरी लगातार राजकुमारी को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव न लड़ने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार की देर शाम ऊदल कोरी और उसके भाई लखन व अजय ने महायतपुर गांव पहुंच कर उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने राजकुमारी के देवर शिवचंद्र सोनकर की तहरीर पर बीडीसी सदस्य ऊदल कोरी और उसके भाई लखन व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद अहमद ने बताया कि राजकुमारी और ऊदल सपा के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों ने दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा में आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें