फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने  ढहाया गया अवैध निर्माण

Fri, 24 Mar 2017 10:16 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
लगा जाम, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जिला अस्पताल के सामने माह भर से हो रहे अवैध निर्माण पर बृहस्पतिवार को जेसीबी गरजी। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से गठित टीम ने अवैध निर्माण ढहवा दिया। अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई से अन्य जगहों पर अवैध निर्माण कर रहे लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन



शहर के अवैध निर्माणों को अभी तक नजरअंदाज करने वाले प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को हरकत में आ गए। प्रशासन की ओर से गठित टीम ने जिला अस्पताल के सामने चल रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। अवैध निर्माण ढहाए जाने के समय एसडीएम सदर सलिल पटेल समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से शहर में अवैध निर्माण में लगे लोगों में दहशत है। एसडीएम के मुताबिक बिना नक्शा स्वीकृत कराए आरोपी ने छत स्तर तक निर्माण करा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें