फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना सात लाख की डकैती

Wed, 14 Dec 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असलहे से लैस 10 बदमाशों ने मंगलवार की रात हडिया सरपतहा गांव में धावा बोल दिया। तमंचे के जोर पर गृहस्वामी को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर तांडव मचाया। परिवारीजनों को पीटने के बाद बदमाश छह लाख के गहने और 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जाते समय बदमाशों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। 

गांव निवासी वारिस खान ने अपना मकान आबादी से दूर बना रखा है। वारिस के दो बेटे विदेश में रहते हैं। मंगलवार की रात वारिस अपनी पत्नी रोशनजहां, दो बहुओं, चार पोतों व एक बहन के साथ घर पर थे। रात में खाना खाकर सभी सो गए। देर रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। आहट सुनकर वारिस ने दरवाजा खोल दिया। वारिस जब तक कुछ समझते तमंचे से लैस 10 की संख्या में बदमाश उन्हें धक्का देते हुए घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


इस बीच दो बदमाशों ने वारिस की पिटाई शुरू कर दी, जबकि अन्य ने रोशनजहां, दोनों बहुओं, पोतों और बहन को बंधक बना लिया। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें भी मारा-पीटा। उसके बाद बदमाशों ने घर के भीतर बक्से में रखा जेवर व नकदी समेत अन्य सामान लूट कर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने की तसल्ली के बाद घर वालों ने गुहार लगाई।

घर वालों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बाहर से कुंडी खोल ग्रामीण घर में दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। करीब तीन बजे चांदा थाने की पुलिस गांव पहुंची। वारिस ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब छह लाख के गहने और 50 हजार की नकदी और चार मोबाइल फोन ले गए हैं। वारिस की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें