फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, धान की फसल राख

Sun, 05 Nov 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी फसल के हाईटेंशन लाइन में छू जाने से उसमें आग लग गई। समय रहते ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली से इंजन को अलग कर उसे बचा लिया। फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के बागसराय गांव निवासी किसान मोतीलाल पुत्र मगन रविवार दोपहर खेत से धान की कटी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर घर जा रहा था। राईबीगो गांव के पास ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धान की फसल धू-धू कर जलने लगी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने ट्रॉली से अलग कर ट्रैक्टर को बचा लिया। ग्रामीणों ने निजी नलकूप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन धान की फसल राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल पर बिजली का तार काफी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें