फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस को पीटा स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अपराध पर नहीं हो पा रहा काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंखा न चलने से नाराज दो युवकों ने सीएमएस दफ्तर में घुसकर प्रभारी सीएमएस की पिटाई कर दी। चिकित्सक की पिटाई से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सीय सेवा का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बुधवार को सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन छुट्टी पर थे। उनकी नामौजूदगी में डॉ. गोपाल प्रसाद रजक के पास सीएमएस का प्रभार था। दोपहर करीब 12 बजे डॉ. गोपाल प्रसाद रजक सीएमएस दफ्तर में बैठकर सर संघ प्रमुख मोहन भागवत के भ्रमण एवं निवास के दौरान उनकी चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित चिकित्सकों की ड्यूटी लगा रहे थे। तभी कक्ष संख्या- 17 में पंखा न चलने की शिकायत लेकर हिंदकेश सिंह व दीपक पाठक उनके दफ्तर में पहुंच गए।

दोनों युवकों ने प्रभारी सीएमएस डॉ. गोपाल प्रसाद रजक से शिकायत की। डॉ. गोपाल प्रसाद रजक ने दोनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पंखा चल जाएगा। इस बीच दोनों युवकों ने डॉ. गोपाल प्रसाद रजक को उनके चैंबर में ही पीटना शुरू कर दिया। डॉ. गोपाल प्रसाद ने शोर मचाया तो कई स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों को देखकर दोनों युवक वहां से चले गए। सीएमएस दफ्तर में ही चिकित्सक की पिटाई से स्वास्थ्य कर्मियों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी ड्यूटी का बहिष्कार कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। नगर कोतवाल चंद्रशेखर के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मी शांत हुए। नगर कोतवाल ने बताया कि चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद रजक की तहरीर पर हिंदकेश सिंह व दीपक पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें