फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदा में 11 सौ पेटी शराब बरामद

Wed, 24 May 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनावां गांव में आटा चक्की पर छिपाकर रखी गई 11 सौ पेटी शराब को स्वॉट टीम ने पुलिस की मदद से बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावां मजरे लालू का पुरवा निवासी कपिल देव यादव की आटा चक्की पर तस्करी कर शराब लाई गई थी। इसकी सूचना स्वॉट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को मुखबिर ने दी। सूचना पाते ही स्वॉट टीम प्रभारी ने चांदा कोतवाली पुलिस के साथ सोनावा गांव में कपिल देव की आटा चक्की पर बुधवार को दोपहर छापा मार दिया।
विज्ञापन


छापे के दौरान पुलिस ने 11 सौ पेटी शराब बरामद किया। पुलिस ने कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कपिल देव यादव ने बताया कि यह शराब प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजेश यादव की है। चांदा कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि बरामद शराब पर बांबे व्हिस्की का स्टीकर लगा है। कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें