फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाकर बच्चा चुरा  रहे युवक को दबोचा, प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव के बाहर मवेशी चरा रहे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर चुराने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा, जबकि पांच अन्य जीप पर बैठकर फरार हो गए। घटना स्थल से इंजेक्शन और सिरिंज भी बरामद हुई है। लगातार क्षेत्र में बच्चा चुराने की कोशिश होने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने कमरौली थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया है।      
विज्ञापन


      
कमरौली थाना क्षेत्र के चांदगढ गांव निवासी गुलाम मोहम्मद का नौ वर्षीय बेटा मुस्तकीम शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित किचियावां मोड के पास मवेशियों को चरा रहा था तभी एक जीप वहां आकर रुकी। जीप से छह लोग नीचे उतरे। तीन युवक जीप के पास ही रुक गए, जबकि तीन अन्य युवक मुस्तकीम के पास पहुंचे और पानी पीने को मांगा। मुस्तकीम ने उन्हें बताया कि पानी नहीं है। इस दौरान दो युवकों ने मुस्तकीम का हाथ पकड़ लिया, जबकि एक युवक सिरिंज से उसे इंजेक्शन लगाने लगा। मुस्तकीम के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देखकर पांच युवक जीप पर बैठकर फरार हो गए, जबकि एक युवक छूट गया।

ग्रामीणों उसे पकड़कर पीटा और उसका नाम पूछा। पूछताछ में युवक की पहचान शकील निवासी बहुता थाना हैदरगढ़ बाराबंकी के रूप में की गई। युवक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। क्षेत्र में पखवारे भर के बीच कई स्थानों पर बच्चे व बच्चियों को चुराने की कोशिश हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हाल ही में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिसे पुलिस ने विक्षिप्त बताकर छोड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कमरौली थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पीड़ित के भाई रुखसार की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें