फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सेंट्रल स्कूल के छात्र को गोली से उड़ाया

Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे केंद्रीय विद्यालय के एक छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या से कॉलेज पहुंचे अभिभावकों, छात्र- छात्राओं के साथ ही शिक्षकों में दहशत फैल गई। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र करीडीह गांव निवासी प्रेमलाल राजपूत कमरौली में स्थित बीएचईएल में नौकरी करते हैं। प्रेमलाल राजपूत का बेटा विकास राजपूत (17) बीएचईएल टाउनशिप के अंदर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार की सुबह स्वाधीनता दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विकास बाइक से सुबह करीब साढ़े आठ बजे कॉलेज गया था।

कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होकर विकास केंद्रीय विद्यालय से थोड़ी दूर पर स्थित एक निजी स्कूल में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। विकास से तीनों युवकों की किसी बात पर कहासुनी शुरू होे गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक युवक ने विकास को गोली मार दी। गोली लगते ही विकास नीचे गिर पड़ा। हमले के बाद तीनों युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


विकास को गंभीर हालत में उठाकर स्थानीय लोग एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की हत्या की सूचना केंद्रीय विद्यालय पहुंची तो छात्र-छात्राओं, कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। छात्र की हत्या की सूचना पाते ही एसपी हीरालाल, तीन थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए एसपी ने पीएसी तैनात कर दी। एसओ कमरौली मोहम्मद हामिद ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें