फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए भाई का कत्ल

Sat, 26 Sep 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शेखपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में दवा का छिड़काव कर रहे बड़े भाई पर छोटे ने परिवार के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता की चीख-पुकार पर पहुंचे बेटे को भी चाचा ने मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी राज बहादुर (50) पुत्र रामेश्वर यादव का छोटे भाई तेज बहादुर यादव से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे राज बहादुर यादव खेत में कीड़े से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी तेज बहादुर यादव, उनका बेटा राम सजीवन, सुशीला और सरोज हाथ में लाठी और कुल्हाड़ी लेकर खेत में पहुंच गए। खेत में ही चारों ने राज बहादुर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राज बहादुर के शोर मचाने पर उनका बेटा रामसुख वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इस दौरान तेज बहादुर और राम सजीवन ने कुल्हाड़ी से राज बहादुर पर कई प्रहार किया, जिससे वह खेत में ही गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राज बहादुर को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर एसओ शुकुल बाजार संतोष यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें