फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में शव उतार एंबुलेंस चालक फरार

Sat, 26 Sep 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा सीएचसी से रेफर एक महिला की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस चालक शव को बीच रास्ते में फेंककर भाग निकला। ग्रामीणों ने शव को निजी वाहन से घर पहुंचाया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीपुरवा हरखापुर गांव निवासी सुमित्रा (50) पत्नी मनोहर को शनिवार की सुबह पेट में दर्द उठा।उसे मिहींपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉ आरएन वर्मा ने उपचार शुरू किया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उस वक्त सुमित्रा के साथ परिवार का छोटा लड़का मौजूद था।

सुमित्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि कुरवा वन बैरियर के पास उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस चालक को ये पता चला तो उसने कल्लू गौढ़ी गांव के पास शव उतारकर मौके से भाग निकला। खबर फैलते ही कल्लू गौढ़ी गांव निवासी कल्लू मौके पर पहुंचा और शव को महिला के घर पहुंचवाया।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केबी जैन का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शव को रास्ते में उतारना बेहद गंभीर व अमानवीय मामला है। फिलहाल मामले की जांच एसीएमओ से कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें