फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का प्रयास

Mon, 28 Sep 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर थाने से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे पेट्रोल पंप मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। मैनेजर ने रुपये से भरा थैला एटीएम के अंदर फेंक दिया। एटीएम के पास ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को देखकर दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मैनेजर ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पट्टी पहाड़पुर (कामतागंज) निवासी राम नयन का दोस्तपुर कस्बे में पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर भुल्लुर निवासी हुसैनपुर थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार को पेट्रोल पंप के मैनेजर भुल्लुर एक थैले में 10 लाख रुपये रखकर बाइक से बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और तमंचा निकालकर भुल्लुर पर तान दिया।  दोस्तपुर थाने से मात्र पांच सौ मीटर दूर अचानक हुई घटना से भुल्लुर सकते में आ गए। भुल्लुर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक के बाहर स्थित एटीएम के अंदर रुपये से भरा थैला फेंक दिया।

थैला एटीएम के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के पास गिरा। दोनों बदमाश एटीएम की तरफ बढ़े लेकिन सिपाहियों को देखकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित मैनेजर ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट नहीं हुई है। हमारे पुलिस कर्मी बैंक के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। पुलिस कर्मियों की सतर्कता से लूट नहीं हुई। जब लूट नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें