भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, मशीन में रखा रुपया सुरक्षित है।
जगदीशपुर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एटीएम लगा है। शुक्रवार रात अचानक एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन कर्मियों ने बिजली की सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया। इस बाबत एसबीआई के शाखा प्रबंधक आरपी पटेल ने बताया कि आग से एसी, फर्नीचर, उपकरण को क्षति पहुंची है। आग से करीब सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मशीन में रखे रुपये सुरक्षित है।