फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन से वाटर टेंडर लेकर भागा फौजी

Sun, 10 Apr 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े फायर स्टेशन पहुंचे बोलेरो जीप व पांच बाइकों पर सवार करीब 15 लोग ड्यूटी पर तैनात अग्निशमन कर्मी को धक्का देकर जबरन वाटर टेंडर लेकर फरार हो गए। वायरलेस से सूचना प्रसारित होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दो थानों की पुलिस व वज्र वाहन ने वाटर टेंडर का पीछा कर दोमुंहा चौराहे के पास बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी नदारद मिले। एएसपी व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अग्निशमन कर्मी से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के बरसड़ा गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना  मिलते ही फायर ब्रिगेड स्टेशन से दमकल वाहन संख्या-0114 को घटना स्थल के लिए रवाना  कर दिया गया। इस दौरान करीब एक बजकर 30 मिनट पर बोलेरो और पांच बाइक पर  सवार करीब 15 लोग फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंच गए। फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम पर  तैनात फायर कर्मी सुनील दत्त पांडेय को धक्का देकर गिरा दिया।

इसके बाद जीप  से पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड स्टेशन के अंदर खड़े वाटर टेंडर (बड़ी गाड़ी) की  चाबी कंट्रोल रूम से लेकर उसे स्टार्ट कर लिया। अग्निशमन कर्मी सुनील दत्त पांडेय ने विरोध किया तो उसे धमकी देते हुए वाटर टेंडर लेकर फरार हो गए।  आनन-फानन में अग्निशमन कर्मी ने घटना की सूचना वायरलेस पर उच्चाधिकारियों को दी। फायर स्टेशन से जबरन वाटर टेंडर लेकर जाने की सूचना प्रसारित होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी नवीन  कुमार सिंह, सीएफओ आरएस मिश्र फायर स्टेशन पहुंचे और अग्निशमन कर्मी से पूछताछ  की।
विज्ञापन


उधर, वायरलेस पर सूचना के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस व  कोतवाली देहात थाने की पुलिस व वज्र पर सवार सिपाहियों ने वाटर टेंडर का पीछा किया तो वह दोमुंहा चौराहे के पास खड़ा मिला। हालांकि वाटर टेंडर  पर सवार लोग फरार हो गए। एफएसओ मनीराम ने बताया कि वाटर टेंडर लेकर भागने  वाले की पहचान बरसड़ा गांव के एक फौजी रूप में की गई है। बरसड़ा गांव में आग लगने से वेद प्रकाश तिवारी,  रामजी तिवारी, अवधेश प्रताप तिवारी, चिंतामणि शुक्ल, राजेश्वरी, घनश्याम के मकान जल गए हैं। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।  आग की चपेट में आने से 15 मवेशी भी मरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें