फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आरोपी ने  ब्लेड से गला काटा 

Wed, 13 Jul 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
निलंबित एसओ ने कराया उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हलियापुर थानाध्यक्ष की सर्विस पिस्टल चोरी के आरोप में चार दिन पूर्व हिरासत में लिए गए युवक ने बुधवार को ब्लेड से गला काट लिया। युवक की हालत गंभीर होने पर निलंबित एसओ ने प्राइवेट चिकित्सक को थाने में बुलाकर उसका उपचार कराया। हालांकि पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन



हलियापुर  थाने के तत्कालीन एसओ रहे रमाकांत यादव की मौजूदगी में उनकी सर्विस पिस्टल, 10 कारतूस और तीन लाख रुपये बीते 7/8 जून की रात सरकारी  आवास से चोरी हो गया था। एसपी ने एसओ हलियापुर को लापरवाही बरतने के आरोप  में निलंबित कर दिया था। बीते रविवार को पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के अंतू निवासी  राजू को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस का दावा है कि राजू ने ही एसओ की सर्विस  पिस्टल और रुपये चुराया था। पूछताछ में राजू ने बताया था कि पिस्टल और ढाई लाख रुपये को उसने लंभुआ निवासी  शहजाद को दिया था। पुलिस चार दिनों में पिस्टल की बरामदगी नहीं कर सकी, लेकिन बुधवार को पुलिस हिरासत में राजू ने हलियापुर थाने में ब्लेड से अपना गला काट लिया। थाने में जिस स्थान पर राजू को रखा गया था, वहां पास में ही एक खिड़की की सरिया निकली हुई थी।
विज्ञापन


सरिया को आरोपी ने अपने मुंह में डाल लिया। जिससे उसका मुंह जख्मी हो गया। युवक की हालत नाजुक होने पर निलंबित एसओ रमाकांत यादव ने हलियापुर में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक एके विश्वास को बुलाकर थाने में ही उपचार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें