फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से चोरी हुई वहीं पहुंचा सामान बेचने, धुना

Wed, 13 Jul 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां स्थित पुरुषोत्तम हार्डवेयर की दुकान पर एक युवक आरा मशीन में प्रयोग होने वाला उपकरण बेचने पहुंच गया। दुकानदार ने सामान की कीमत भी लगा दी। जैसे ही उसने हाथ में सामान लिया तो उस पर लगी दुकान की निशानी दिख गई। इसके बाद उसने युवक से पूछताछ की और पिटाई शुरू कर दी। मारपीट कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक डोलबजवा गांव निवासी राहुल पासवान रामनगर करजहां में कबाड़ का काम करता है। बुधवार की सुबह वह पुरुषोत्तम के दुकान पर आरा मशीन में प्रयुक्त होने वाले एक उपकरण को बेचने पहुंचा। दुकानदार ने सामान की कीमत 360 रुपये बताया और सामान हाथ में लिया तो उसकी नजर नीचे निशान पर पड़ गई। दुकानदार के मुताबिक वह अपने यहां के हर सामान पर निशान लगा देते हैं।

इसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ शुरू कर दी और बताया कि यह सामान उनके वहां से 20 अप्रैल को चोरी हुआ था। पकड़े गए युवक ने गांव के ही एक शख्स का नाम बताया है जिसने उसे कबाड़ में सामान को बेचा था। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें