फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
70 लाख की लूट के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस का छापा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुंबई में कपड़ा व्यवसायी की पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर घर से नकदी समेत 70 लाख के जेवरात लूटकर भागने के आरोपी युवक की तलाश में मुंबई पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

बल्दीराय क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सैय्यद नादिर अली कपड़ा व्यवसायी हैं। नादिर सपरिवार मुंबई के खार वेस्ट इलाके में रहते हैं। क्षेत्र के ही मोहम्मदपुर काजी गांव के एक युवक का परिचय सैय्यद नादिर से गांव आने पर हुआ था। उन्होंने युवक को मुंबई में काम दिया था। काफी दिन काम करने के बाद युवक सैय्यद नादिर के बजाय दूसरी जगह काम करने लगा।
विज्ञापन


पांच सितंबर 2018 को सैय्यद नादिर मुंबई स्थित घर से काम पर निकले थे। फ्लैट में उनकी पत्नी कोहिनूर बानो और चार बच्चे थे। इस बीच युवक व उसके दो नकाबपोश साथी नादिर के फ्लैट पर पहुंचे और कोहिनूर बानो व बच्चों को बंधक बनाकर 70 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लूट ली। सैय्यद नादिर घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मुंबई खार वेस्ट थाने की पुलिस ने युवक व दो अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया। युवक को तलाशती मुंबई पुलिस यहां पहुंची और कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ बल्दीराय शाहिद अहमद ने बताया कि रसूलपुर निवासी सैय्यद नादिर अली शुक्रवार को घटना के बारे में बताया था। मुंबई पुलिस उनसे जो भी मदद चाहेगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें