फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी कार, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी कार में लगी आग
विज्ञापन

सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दाउदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। समय रहते कार चालक ने शीशा तोड़कर चार महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाल लिया। कार पलटने से छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


धम्मौर क्षेत्र के नरहरपुर (पिकौरा) निवासी हफीज (47) बृहस्पतिवार की सुबह कार से परिवार के ही अफसाना (25), फातिमा (45), नजमा (45), खैरुलनिशा (50) के साथ लखनऊ चालक इसरार अहमद के साथ जा रहे थे। कार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। कार चालक इसरार अहमद ने शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें