फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करी चोरों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी चोरों ने बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के कुंदा भैरवपुर गांव में बकरी चुरा रहे बदमाशों ने विरोध करने पर एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव निवासी रामकिशन (65) रविवार रात घर के बरामदे में सोए थे। रात करीब 10 बजे कुछ लोग घर के बाहर बंधी बकरी खोलने लगे। बकरियों की आवाज सुनकर रामकिशन जाग गए। रामकिशन बकरी खोल रहे चोरों से भिड़ गए। रामकिशन ने बकरी चोरों को पकड़ने के साथ ही शोर मचा दिया। इस दौरान चोरों ने रामकिशन को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर चारों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रामकिशन को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ अखंडनगर प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि रामकिशन के बेटे श्याम बहादुर की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र कुमार व सिकंदर पुत्र मोतीलाल और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जितेंद्र और सिकंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें